{"_id":"64c23e80d31e26fd0d076725","slug":"clash-between-bjp-mla-and-former-jila-panchayat-chief-in-sitapur-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में भाजपा विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में भाजपा विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भिड़े
Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
सार
सीतापुर जिले में विकास कार्यों की बैठक के दौरान वर्तमान विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी आगे बढ़ गई कि जनप्रतिनिधियों को बैठक छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
नोकझोंक का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा में विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच कई जनप्रतिनिधि बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को रामपुर मथुरा ब्लॉक में विकास कार्यो को लेकर एक बैठक थी। जिसमें भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी, आशा मौर्या और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता भी शामिल हुए। इस बीच प्रस्ताव को लेकर बहस हुई। जिसके बाद दोनों पक्षो में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के इस जिले में बिना मान्यता चल रहे 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से आता है पैसा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नेपाल-भारत मैत्री सेवा: एक की अनुमति, चल रहीं 15 बसें, परिवहन निगम को हर रोज लाखों का नुकसान
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि विधायक के साथ कुछ अवांछित लोग मीटिंग रूम में घुस आए थे। इसका विरोध किया तो दोनों विधायक भड़क गए।
प्रभारी मंत्री हैं दौरे पर
यह नोकझोंक उस समय हुई जब जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने निरीक्षण भवन में विधायकों संग बैठक रखी थी लेकिन सिर्फ गिने चुने विधायक ही उस मीटिंग में पहुंचे।