{"_id":"6854784156d393bf9c095431","slug":"claiming-to-be-the-assistant-of-the-principal-secretary-he-cheated-rs-22-lakh-in-the-name-of-job-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1257808-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को प्रमुख सचिव का सहायक बताकर नौकरी के नाम पर 22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को प्रमुख सचिव का सहायक बताकर नौकरी के नाम पर 22 लाख ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। ठग ने खुद को लोक भवन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद का सहायक बता कर गौतमबुद्धनगर के बादलपुर के निवासी सत्येंद्र कश्यप को एआरओ की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 22 लाख ठग लिए। एसीपी विकास जायसवाल के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
सत्येंद्र के मुताबिक, उनका आलमबाग अपनी ससुराल आना जाना लगा रहता है। जून 2023 में ससुराल आने पर उनकी मुलाकात हजरतगंज के दारुलशफा में मड़ियांव के अहिबरनपुर निवासी नीरज कुमार से हुई थी। आरोपी ने खुद को लोकभवन में प्रमुख सचिव गृह का सहायक बताकर एआरओ की नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया। झांसे में आए सत्येंद्र ने भतीजे व दोस्त के भाई की नौकरी लगवाने की बात कही। जनवरी, 2024 को नीरज ने सत्येंद्र से नौकरी के लिए भतीजे और दोस्त के भाई का बायोडाटा लिया। पीड़ित ने जालसाज को 22 लाख रुपये दिए, लेकिन दोनों की नौकरी नहीं लगी। नवंबर 2024 को पीड़ित ने रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर धमकाने लगा। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।