{"_id":"61e1db33425af9682b714033","slug":"claim-to-see-leopard-in-malihabad-but-forest-department-told-hyena-lucknow-news-lko6134961146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिहाबाद में तेंदुआ देखने का दावा, वन विभाग ने बताया लकड़बग्घा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिहाबाद में तेंदुआ देखने का दावा, वन विभाग ने बताया लकड़बग्घा
विज्ञापन
मलिहाबाद में ग्रामीणों ने किया तेंदुआ देखने का दावा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में बीती बृहस्पतिवार तेंदुए को सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई, जिसके वायरल होने पर इलाके में दहशत फैल गई।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज जांचे और वन्यजीव को लकड़बग्घा बताया। वहीं ऐहतियात के तौर पर कॉम्बिंग बढ़ा दी गई है।
मलिहाबाद स्थित पन्ना तालाब के मंदिर के पास प्रधान की कोठी है, जिसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। बीती बृहस्पतिवार को उसमें तेंदुआ कैद होने का दावा किया गया।
शुक्रवार सुबह सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने की बात वायरल हो गई। तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और सीसीटीवी को जांचा।
वन क्षेत्र अधिकारी पवन सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी में जो वन्यजीव दिख रहा है, वह तेंदुआ नहीं है, लकड़बग्घा है। मौके पर तेंदुए के पगमार्क भी नजर नहीं आए हैं।
लेकिन वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं वन विभाग की टीम ने लोगों को एलर्ट रहने के लिए कहा है।