फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CJI Chandrachood offers prayer to Ramlala in Ayodhya.

Ayodhya:मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने किए रामलला के दर्शन, शनिवार को आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम

Fri, 12 Jul 2024 10:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jul 2024 10:09 PM IST
सार

भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राम मंदिर की भव्यता को भी निहारा।

विज्ञापन
CJI Chandrachood offers prayer to Ramlala in Ayodhya.
राम मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले अपराह्न 3:15 बजे वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य वे सरयू तट स्थित पर्यटन विभाग के होटल गए। जहां थोड़ी देर विश्राम के बाद वे सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना के बाद राममंदिर के लिए रवाना हुए। रामलला के दरबार में उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। उन्होंने राममंदिर की भव्यता को भी निहारा। उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों के बारे में भी बताया गया। करीब ढ़ाई घंटे तक वे अयोध्या में रहे और शाम को 5:30 बजे चौधरी चरण सिंह घाट स्थित हैलीपैड से हेलीकाॅप्टर से वापस चले गए।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम शनिवार को आएंगे अयोध्या
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ शनिवार को अयोध्या आएंगे। सीएम सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। सीएम और उनकी कैबिनेट शाम पांच बजे तक रामनगरी में रहेगी। उनका स्वागत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed