फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   civil service pre exam will be held on 4th october

सिविल सर्विस प्री परीक्षा चार अक्तूबर को, 91 केंद्रों पर 43 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Fri, 02 Oct 2020 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
civil service pre exam will be held on 4th october
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच चार अक्तूबर को जिले के 91 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्री परीक्षा आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 43,961 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा संचालन के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए है। रविवार को होने वाली इस परीक्षा की सघन निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को चेक कर लिया जाए कि वह कार्यशील है अथवा नहीं। इसके साथ ही 3 अक्तूबर को सायंकाल संपूर्ण परिसर, परीक्षा कक्ष एवं फर्नीचर को भली प्रकार से सैनिटाइज कर केंद्र को लॉक कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य

प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थी के मोबाइल जमा कराने  के लिए लिफाफे रखे जाएंगे ताकि परीक्षार्थी अपना मोबाइल जमा कर सके। साथ ही निर्देश दिए हैं कि कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर कोविड हेल्पडेस्क का संचालन अनिवार्य रूप  से किया जाए। 

गड़बड़ी रोकने को  सघन निगरानी
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को शासन स्तर से भी 5 आईएएस अधिकारियों को नामित किया गया है, जो पूरे संचालन पर नजर रखेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने भी 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं, जो केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे। 

बड़े फ्लैक्स पर सीटिंग प्लान, बिना मास्क नो एंट्री
प्रत्येक केंद्र पर दो सौ मास्क रखवाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि बगैर मास्क आने वाले परीक्षार्थी भुगतान कर मास्क ले सकें। बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं  होगी। सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान एक बड़े फ्लैक्स पर छपवा कर होर्डिंग की भांति लगाया जाएगा, जिसे दूर से सुगमता से पढ़ा जा सके। इन सब के अतिरिक्त 10 प्रतिशत अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed