फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Civil Hospital doctor passes away

Lucknow News: सिविल अस्पताल के डॉक्टर का निधन

Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital doctor passes away
लखनऊ। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश (57) का रविवार रात हृदयाघात से निधन हो गया। पत्नी डॉ. रेनू सान्याल ने रविवार रात करीब 10 बजे उन्हें खाने के लिए कई बार बुलाया। उनके न आने पर जब कमरे में जाकर देखा तो वह बेड पर मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन

डॉ. प्रेम प्रकाश सिविल अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने शनिवार को अस्पताल में ड्यूटी की थी। रविवार को भी फोन कर अक्तूबर में ड्यूटी चार्ट के बारे में जानकारी ली थी। उनके निधन की खबर से अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। करीब दो साल पहले डॉ. प्रेम प्रकाश ने रीढ़ की शल्य चिकित्सा कराई थी। करीब 15 दिन पहले सीने में दर्द होने पर उन्होंने घर पर ही इलाज लिया था। उनके परिवार में पत्नी डॉ. रेनू सान्याल हैं। उनका बड़ा बेटा दंत चिकित्सक है और छोटा बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed