फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Civil hospital doctor found corona positive inspite of having vaccine.

यूपी का पहला मामला: को-वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Mon, 22 Mar 2021 10:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital doctor found corona positive inspite of having vaccine.
लखनऊ का सिविल अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में को-वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. नितिन मिश्रा पॉजिटिव हो गए। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले डॉ. नितिन को करीब तीन दिन पहले जुकाम के साथ हल्का बुखार आया। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच के लिए केजीएमयू सैंपल भेजवाया। सोमवार दोपहर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने वैक्सीन की पहली डोज 15 फरवरी और दूसरी डोज 16 मार्च को ली थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दूसरी डोज के 21 दिन बाद एंटीबॉडी बनना शुरू होती है। सीएमएस डॉ. एसके नंदा के मुताबिक, ईएमओ 18 मार्च से अवकाश पर थे। 17 मार्च को उन्होंने ड्यूटी की गई थी। इस दौरान उनके संपर्क में आए स्टाफ व मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश और प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही लोगों को वैक्सीन भी दी जा रही है। इसी दौरान वैक्सीन देने पर भी डॉक्टर के संक्रमित होने से गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर भी ये सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद संक्रमण नहीं होगा या फिर वैक्सीन संक्रमण रोकने में कारगर है भी या नहीं।

दूसरी तरफ, प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए कोविड अस्पतालों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इनमें संक्रमितों को दी जाने वाली रेमेडिसिविर समेत अन्य जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में स्टॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना के 542 नए मामले, अब तक 8,760 लोगों की हो चुकी है मौत

चिकित्सक व स्टाफ की पांच-पांच अतिरिक्त टीमें रिजर्व की गई हैं। रुटीन में भी टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में लेवल-थ्री के 15, लेवल-टू के 68 अस्पताल चल रहे हैं। नए कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने को लेकर पहले से चल रहे अस्पतालों में बेड व संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। वेंटिलेटर सहित अन्य ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम दुरुस्त कर लिया गया है।

नए संक्रमित मिलने का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed