फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city will fire 12 crore on crakers

आज 12 करोड़ के पटाखे जलाएगा लखनऊ

Sun, 03 Nov 2013 01:56 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
city will fire 12 crore on crakers

महंगाई का खौफ भी दीपावली पर पटाखा शौकीनों को नहीं डरा पाया। शहर में सजे थोक व फुटकर पटाखा बाजारों से दीपावली पर धूम धड़ाके लिए 12 करोड़ की आतिशबाजी व पटाखे खरीद कर दीपावली मनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


महंगाई के कारण शुरुआती दौर में सन्नाटे में दिखा पटाखा बाजार धनतेरस के बाद शनिवार को खरीददारों की भीड़ भाड़ से देर रात तक गुलजार रहा। इससे पटाखा कारोबारियों के मुरझाए चेहरे शाम तक खिलते दिखने लगे।
विज्ञापन


थोक पटाखा कारोबारियों के अनुसार महंगाई के बाद भी इस बार दीपावली पर अब तक आठ करोड़ के पटाखों व आतिशबाजी की खरीद हो चुकी है। रविवार शाम तक इसके दस करोड़ पार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा कारोबारियों से जुड़े संगठन के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता बताते हैं कि शहरवासियों के पटाका शौक के कारण ही महंगाई के बाद भी बीते साल हुई पटाखों की खरीद फरोख्त का आंकड़ा रविवार शाम तक काफी पीछे छूट जाना तय है।

उन्होंने बताया कि रस्तोगी इंटर कॉलेज के मैदान में लगे थोक बाजार में शनिवार शाम तक थोक दुकानों से कई प्रमुख किस्म के पटाखों व आतिशबाजी का स्टाक खत्म हो जाने से खरीददारों को निराश भी लौटना पड़ा।

पटाखा बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने इस बार शहर में एक थोक बाजार व दो दर्जन से अधिक स्थानों पर फुटकर पटाखा बाजार लगवाने की व्यवस्था की थी। 

18 अक्तूबर से सजे थोक बाजार में 24 अक्तूबर तक तो टोटा दिखा लेकिन इसके बाद शुरू हुए फुटकर पटाखा बाजारों के सजने के साथ ही बाजार ने जो तेजी पकड़ी वह दीपावली तक बनी है।

दो करोड़ के लोकल ब्रांड देसी पटाखे भी खपे
प्रशासन की लाख चौकसी के बाद भी शहर में दो करोड़ तक अवैध तौर से बनाए गए लोकल ब्रांड पटाखें व आतिशबाजी भी दीपावली पर बिकी है।

शहरी सीमा से सटे मोहनलालगंज, गोसाईगंज, मलिहाबाद सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में तैयार हुए इन लोकल ब्रांड तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री फुटकर पटाखा बाजारों में दुकानदारों ने जमकर चोरी छिपे की।

दिलकश अनार, शाहरुख चटाई की घूम
थोक पटाखा बाजार में लगी दुकानों में इस बार पटाखों व आतिशबाजी की अलग अलग ब्रांडेड वैरायटी खरीददार को मिली। इसमें मुख्य तौर पर दिलकश अनार, अमिताभ राकेट और शाहरुख चटाई की खास डिमांड रही।

इसके साथ ही बटर फ्लाई, रेलवे सिग्नल, रंगोली, मैन ऑफ ट्रैक जेड अनार के नाम से स्टैंडर्ड कंपनी के कई विशेष  आइटमों की मांग रही।  इनकी कीमत 350 से लेकर एक हजार रुपया प्रति डिब्बा तक रही।

हॉलीवुड पार्क के नाम से मौजूद पटाखे की मल्टीकलर रोशनी भी खरीददार ले गए । करीब पांच हजार रुपए कीमत में यह पांच मिनट तक रंग बिरंगी आतिशबाजी का लुफ्त आंखों को देगी।

12 हजार की कीमत होने के बाद भी दस हजारा चटाई की बाजार में इतनी डिमांड रही कि थोक की अधिकांश दुकानों पर शनिवार शाम चार बजे के बाद इन आइटमों के खरीददारों को निराश हो फुटकर बाजारों में तलाश करनी पड़ी।

स्टाक खत्म करने को छूट का भी ऑफर
थोक बाजार में दुकान सजाएं कुछ दुकानदारों ने तो अपना स्टाक शनिवार को ही खत्म कराने के लिए शाम पांच बजे के बाद ज्यादा खरीद पर 10 से 15 फीसदी छूट देने का ऐलान कर भी ग्राहकों की भीड़ जुटाई।


कारोबारियों का कहना था कि रविवार शाम तक न बिक पाने वाला बचा हुआ स्टाक इससे ज्यादा कटौती पर पटाखा बनाने वाली कंपनी को वापस करना पड़ेगा तो इससे बेहतर है कि कुछ डिस्काउंट देकर इसे भी खपा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed