{"_id":"679fd6ee95dd2e1f1c00bc02","slug":"city-painted-in-yellow-colors-people-immersed-in-the-worship-of-mother-sharda-lucknow-news-c-13-knp1050-1059897-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीत रंगों में रंगा शहर, मां शारदा की आराधना में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीत रंगों में रंगा शहर, मां शारदा की आराधना में डूबे लोग
विज्ञापन
सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में बैठे बटुक।
लखनऊ। वसंत पंचमी पर रविवार को जगह-जगह आयोजन हुए। मां सरस्वती की पूजा कर कहीं भंडारा लगाया गया तो कहीं सुंदरकांड पाठ हुआ। कई बच्चों का उपनयन संस्कार भी हुआ। इस दौरान शहर पीले रंगों से रंगा नजर आया।
संचेतना संस्था ने डालीबाग स्थित प्राणी उद्यान के गेट नं दो पर तहरी भोज का आयोजन किया। शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ, जिसमें पीले वस्त्र धारण किए संस्था की सभी महिलाओं ने भोग लगाया। संस्था की प्रमुख तपस्या शुक्ला ने बताया कि तहरी भोज में बड़ी संख्या में लाेगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लखनऊ विवि ने हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारा कराया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित पीयूष पांडेय ने सरस्वती पूजन से की। पं. अनुराग मिश्रा और उनके समूह ने सुदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर विवि की कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जयनारायण महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरस्वती पूजन और भजन-नृत्य से सजी सांस्कृतिक शाम
ट्रांस गोमती दशहरा एवं दुर्गा पूजा समिति (महिला वर्ग) ने अलीगंज स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में सरस्वती पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें कोलकाता से आए रामकृष्ण परमहंस की पत्नी मां शारदा के वंशज भी शामिल हुए। श्रीजिता चक्रवर्ती ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, अर्णव दत्त ने कविता पाठ से तालियां बटोरीं। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य तुहिन बनर्जी, ईशानी सरकार, श्वेता चक्रवर्ती, पूर्णिमा सरकार और स्वाति मुखर्जी भी मौजूद रहीं।
126 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर ने वसंत पंचमी पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया। इसमें लखनऊ सहित अन्य शहरों के 86 बटुकों ने दीक्षा प्राप्त की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के श्वांत रंजन ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पं. वंशीधर उप्रेती, दीपक जोशी, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं, विकास नगर के मनोकामना पूर्णेश्वर मंदिर में भी 40 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।