फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City development plan of 14 cities will be prepared on the lines of Ayodhya

अयोध्या की तर्ज पर तैयार होगा 14 शहरों का ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’

Fri, 05 Mar 2021 03:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
City development plan of 14 cities will be prepared on the lines of Ayodhya
अयोध्या - फोटो : amar ujala
सरकार ने अयोध्या की तर्ज पर प्रदेश की राजधानी समेत 14 अन्य शहरों के विकास के लिए ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ तैयार कराने का फैसला किया है। इस प्लान में धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले धरोहरों के साथ ही पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों के विकास पर खास तौर पर फोकस किया जाएगा। प्लान में धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के सौदर्यीकरण कराने के साथ ही उनको संरक्षित रखने की कार्ययोजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी शहरों का प्लान तैयार करने के लिए आवास विभाग द्वारा जल्द ही कंसलटेंट का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ के लिए चयनित शहरों में कई ऐसे शहर हैं, जिनमें ऐसी बहुत सी इमारते या भवन हैं जिनका ऐतिहासिक महत्व हैं। इसी तरह कई शहरों को लोग धार्मिक महत्व की वजह से जानते हैं। जबकि नोएडा जैसे शहर उद्यमियों के लिए विशेष महत्व रहता है। इसलिए सरकार ने ऐसे शहरों में अवस्थापना विकास से लेकर अन्य तरह के कार्य कराए जाने के लिए अलग से ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ तैयार कराने का मन बनाया है।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इन शहरों का विकास कराने के साथ ही यहां स्थित धरोहरों के सौंदर्यीकरण आदि करा दिए जाने से जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेंगे। सरकार की यह भी योजना है कि इन शहरों का विकास इस तरह से कराया जाए कि देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी इन शहरों के प्रति आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव आवास को तेजी से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक जल्द ही इन शहरों से संबंधित विकास प्राधिकरणों को प्लान तैयार कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-दुनिया में की जाएगी शहरों की ब्रांडिंग
योजना के मुताबिक जिन शहरों के लिए ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ तैयार किया जाना है, उन शहरों की देश व विदेश में ब्रांडिंग भी की जाएगी। ताकि लोगों इन शहरों की खासियतों को जान सकें। प्लान में ही ब्रांडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। ब्रांडिंग केदौरान इन शहरों से संबंधित ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इन शहरों के लिए तैयार होगा प्लान
लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी, आगरा, मथुरा नोएडा, बरेली, मेरठ सहारनपुर व मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed