Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City decked up to welcome BJP National President; arrival today.

Lucknow News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सजा शहर, आगमन आज

Sat, 04 Jul 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
City decked up to welcome BJP National President; arrival today.
तैयारियां परखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को शहर आ रहे हैं। वह यहां रविवार को भी रहेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह लखनऊ का पहला दौरा है। इसे भव्य बनाने के लिए पार्टी ने जोरदार तैयारी की है। पूरे शहर को होर्डिंग झंडे और कटआउट से पाट दिया गया है। एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक 42 स्थानों पर 30 टोलियां उनका स्वागत करेंगी।
विज्ञापन


महानगर भाजपा के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को सुबह 11:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से स्वागत यात्रा कृष्णानगर मोड़, आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करेंगे। होटल ताज में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक और एमएलसी के साथ बैठक होगी। शाम को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट और रात्रिभोज का कार्यक्रम है। कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों का एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक जायजा लिया।

रविवार को शक्ति केंद्र संयोजकों को देंगे मंत्र

दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिलेंगे। संघ कार्यालय भारती भवन में विचार परिवार के प्रमुख सदस्यों से संवाद होगा। दोपहर बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल जाएंगे और वहां शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद वह पीरनगर में बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।

तैयारियां परखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

तैयारियां परखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

तैयारियां परखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

तैयारियां परखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed