{"_id":"596aefcd4086c7ed7ef4476e7734628b","slug":"city-buses-in-nine-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ और शहरों की सड़कों पर दौड़ने को तैयार सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ और शहरों की सड़कों पर दौड़ने को तैयार सिटी बसें
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत प्रदेश के नौ शहरों गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी व सहारनपुर तथा इटावा और रामपुर में सिटी बसें चलाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने स्थानीय निकाय निदेशक को निर्देश दिया है कि इन शहरों में सिटी बसें चलाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से बस खरीदने के लिए पैसे की मांग की जा सके।
विज्ञापन
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत मौजूदा समय प्रदेश के सात शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद तथा मथुरा में 1310 सिटी बसें चलाई जा रही हैं।
भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय में विगत माह बैठक हुई थी। जिसमें इस योजना के तहत देश में 10,000 और बसें चलाने का निर्णय किया गया है।
इसमें उत्तर प्रदेश के हिस्से 1500 बसें आ रही हैं। इसलिए प्रदेश के शेष बचे सात नगर निगमों और दो पालिका परिषदों में इस योजना की बसें चलाने का निर्णय शासन स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन
इसके आधार पर डीपीआर तैयार करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि डीपीआर तैयार करते समय रूट का भी जिक्र किया जाना चाहिए।