फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City buses employees will go on strike for not paying the salary.

लखनऊ: वेतन न मिला तो कल से सिटी बसों का चक्का जाम, संविदाकर्मियों ने दी चेतावनी

Sat, 31 Oct 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Oct 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
City buses employees will go on strike for not paying the salary.
सिटी बस। - फोटो : amar ujala

पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज सिटी बस संविदाकर्मियों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी को सौंपे नोटिस में 31 अक्तूबर को बकाया वेतन नहीं मिलने पर पहली से बसों का संचालन ठप करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


संविदा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन हुआ और उसके बाद से लगातार संविदा चालक व परिचालकों के वेतन भुगतान को अटकाया जा रहा है। गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो में तैनात एक हजार से अधिक कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं। उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं परिवार चलाने के लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ रहा है। वेतन के बाबत वे कई बार एमडी से मिले पर आश्वासन मिलने के बावजूद वेतन का भुगतान तय समय से नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में यूनियन की ओर से एमडी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 रूट होंगे प्रभावित
1 नवंबर से यदि संविदाकर्मी सिटी बसों का चक्का जाम करते हैं तो शहर के 32 रूट इससे प्रभावित होंगे। वर्तमान में करीब 120 सीएनजी और 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इन रूटों पर हो रहा है। इन बसों से 18 हजार के आसपास यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। चक्का जाम हुआ तो हजारों दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।

मिलेगा वेतन, नहीं होगा चक्का जाम!

वहीं दूसरी तरफ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल ने बताया कि सिटी बस संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में कुछ समस्याएं आ रही हैं, जिसकी वजह से वे नाराज हैं। नगरीय परिवहन निदेशालय से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि सोमवार को वेतन से संबंधित धनराशि आ जाए। ऐसे में सिटी बसों का चक्का जाम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed