फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city bus fares hiked

जानिए, कितना बढ़ा सिटी बस का किराया

Wed, 16 Oct 2013 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
city bus fares hiked

राजधानी में सिटी बस की साधारण सेवा का सफर 18 अक्तूबर की सुबह से महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की मंजूरी के बाद लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने एक रुपये प्रति सवारी किराये में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

हालांकि पांच किमी तक का सफर करने पर यात्री को बढ़ा हुआ किराया नहीं देना पड़ेगा। वहीं, मासिक यात्री टिकट (एमएसटी) के रेट भी बढ़ाए जाएंगे।

पढ़ें- DIG का निर्देश, अब टेम्पो-ऑटो में नहीं बजेंगे गाने


कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि नया किराया 18 अक्तूबर से प्रभावी होगा। तीन किमी एवं पांच किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों को पहले से तय किराया क्रमश: पांच एवं आठ रुपये ही चुकाने होंगे।
विज्ञापन


यानी ऐसे यात्रियों पर किराया बढ़ोतरी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किराया बढ़ाने से कंपनी की मासिक आमदनी करीब 10 लाख रुपये बढ़ेगी पर महंगी सीएनजी से महीने में होने वाले 18 लाख रुपये के घाटे की भरपाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस घाटे की भरपाई के लिए एमएसटी के किराये में अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में बढ़ोतरी की जाएगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed