{"_id":"ffc3852b8ebf4426286355e196d6fdfc","slug":"city-bus-fare-of-rs-10-bhituli-of-dubgga","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: घटाया गया सिटी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: घटाया गया सिटी बसों का किराया
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने सोमवार से राजधानी के तीन रूटों पर सिटी बस का किराया घटा दिया है।
विज्ञापन
इन रूटों पर सिटी बस का किराया अब टेम्पो और अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के बराबर हो गया है।
दुबग्गा से सीतापुर रोड स्थित भिठौली तिराहे तक सफर करने को 18 रुपये की बजाय 10 रुपये देना होगा।
कंपनी के प्रबंध निदेशक ए. रहमान के मुताबिक सिटी बस का किराया अधिक होने से जनता उससे आने जाने से कतराती है।
इस कारण लोड फैक्टर दिनोंदिन गिर रहा था। इस लोड फैक्टर को बढ़ाने के लिए अब तीन रूटों- दुबग्गा से भिठौली, दुबग्गा से कानपुर रोड स्थित अवध हास्पिटल एवं कैसरबाग से माल तक का किराया घटा दिया गया है।
दुबग्गा से भिठौली रूट पर चार बसों का संचालन होता है। टाटा मैजिक चालक दुबग्गा से भिठौली तिराहे तक 10 रुपये किराया वसूलते हैं।
इसके अलावा दुबग्गा से कानपुर रोड स्थित अवध हास्पिटल तक का किराया 18 रुपये से घटाकर 15 रुपये कर दिया गया है।
इस रूट पर 13 किमी की दूरी का किराया सिटी बस और टेम्पो का समान हो गया है।
इसके अलावा कैसरबाग से माल रूट पर चलने वाली 4 सिटी बस में किराया 35 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है।