{"_id":"5d740c438ebc3e93a45fbb67","slug":"circle-rate-increases-lucknow-news-lko480440180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास परिषद ने बढ़ाए जमीन के रेट, शहर में घर बनाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास परिषद ने बढ़ाए जमीन के रेट, शहर में घर बनाना हुआ महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4500 रुपये वर्गमीटर तक बढ़े आवास विकास की जमीनों के दाम, नई दरें एक सितंबर से लागू
राजधानी में आशियाने की चाहत पूरी करने के लिए अब आपको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। आवास विकास परिषद ने अपनी आवासीय योजनाओं में जमीन की कीमत साढ़े चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़ा दी है।
हालांकि, कम मांग को देखते हुए फ्लैटों के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। फ्लैटों की कीमत में जोड़े जाने वाले जमीन के दाम वैसे ही रखे गए हैं।
नई दरें एक सितंबर से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में परिषद के वित्त नियंत्रक ने आदेश भी जारी कर दिया है।
आवास विकास परिषद की राजधानी में इस वक्त सिर्फ तीन योजनाएं ही हैं, जहां अभी जमीन है। इनमें सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना और हरदोई रोड स्थित आम्रपाली योजना है।
पुरानी योजनाओं में अब परिषद के पास कोई जमीन नहीं है। यहां एक दशक से कोई योजना नहीं आई है। जमीन की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी अवध विहार और वृंदावन योजना में की गई है।
विज्ञापन
पुरानी योजनाओं में भी बढ़ाए जमीन के दाम
आवास विकास परिषद ने पुरानी योजनाओं में जमीन की कीमतों में 14000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक की वृद्धि की है। इसका सीधा लाभ संपत्ति बेचने वालों और सरकार को होगा। जमीन के रेट अधिक होने से सरकार को जमीन की खरीद-बिक्री पर उतना ही राजस्व संपत्तियों के निबंधन पर मिलेगा।
वित्त नियंत्रक आवास विकास परिषद, धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि जमीन की नई दरें एक सितंबर से लागू की गई हैं। जो आवंटन पुराने हैं उन पर यह प्रभावी नहीं होंगी। एक सितंबर के बाद जो पंजीकरण आवंटन होंगे उन पर ही ये दरें लागू होंगी। दरों में बढ़ोत्तरी जमीन की मांग को देखते हुए की गई है।