फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   circle rate increased

Lucknow News: सर्किल रेट से तीन गुना महंगी हुई जमीन

Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
circle rate increased
महज 200 क्षेत्रों में बढ़ा सरकारी मूल्य
विज्ञापन

सर्किल रेट से तीन गुने से अधिक दामों पर हो रही खरीद फरोख्त, प्राॅपर्टी डीलर भर रहे जेब
कई बार बढ़ाए सर्किल दर, फिर भी बड़ा अंदर, इस बार 15-20 प्रतिशत ही बढ़ाया रेट

केस एक-एम्स के पास चौगुने हुए जमीन के रेट
मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर एम्स बनने से जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। मुख्य मार्ग के किनारे एक बिस्वा जमीन के दाम 30 से 35 लाख रुपये तक हैं, जबकि यहां एक बिस्वा जमीन का सरकारी रेट महज 12.65 लाख रुपये ही है। मुंशीगंज, मधुपुरी, कलसहा आदि क्षेत्रों में भूमि के रेट ढाई गुना तक बढ़ गए हैं। कम सरकारी शुल्क देकर जमीन महंगी बेच कर प्रापर्टी डीलर मालामाल हो रहे हैं।

केस दो-शहर में डेढ़ करोड़ में बिक रही 37.95 लाख वाली जमीन
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सर्किल रेट पांच साल में एक बार भी नहीं बढ़ा। डिडौली में एक बिस्वा जमीन का रेट आज भी करीब 13 लाख रुपये है, लेकिन हाईवे के किनारे 30 से 40 लाख रुपये बिस्वा में जमीन बिक रही है। शहर में पीएसी के सामने तो 15 से 20 लाख बिस्वा बिकने वाली जमीन का सर्किल रेट महज 6.45 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर मात्र 37.95 लाख रुपये सरकारी मूल्य वाली जमीन करीब डेढ़ करोड़ बिस्वा के भाव बिक रही है।
संवाद न्यूज एलेंसी
रायबरेली। नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्रों में जमीन के भाव साममान छू रहे हैं। पांच साल में जमीनों के सरकारी रेट (सर्किल मूल्य) मामूली बढ़े हैं, लेकिन बाजार मूल्य तीन से चार गुना बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में प्राॅपर्टी डीलरों की बल्ले-बल्ले है। इनके लिए यह कारोबार बड़ा चोखा हो गया है। प्राॅपर्टी डीलर और भू-माफिया किसानों की जमीन का सर्किल रेट पर सौदा कर उसे बाजार मूल्य पर बेंचकर लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हर साल करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है। इस साल भी सदर तहसील क्षेत्र के 200 क्षेत्रों में महज 15 से 20 प्रतिशत तक ही सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची जारी कर आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। हालांकि कम सर्किल रेट बढ़ने से जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को ज्यादा झटका नहीं लगेगा।


जिले के मुख्य स्थलों पर जमीन के सरकारी और बाजार मूल्य
क्षेत्र सर्किल रेट बाजार मूल्य
(लाख रुपये में/ बिस्वा) (लाख रुपये में/ बिस्वा)
कचेहरी रोड 37.95 150-180
मधुपुरी रोड एम्स के पास 12.65 30-35
डिडौली लखनऊ रोड 12.65 30-40
पीएसी के सामने 6.45 15-20
राही मेन रोड 6.45 18-20
ऐहार रेलकोच के पास 16.50 35-40
लालगंज हाईवे सब्जीमंडी 19.00 30-35
सलोन में ऊंचाार रोड 24.00 25-30
ऊंचाहार टाउन 19.00 30-35
महराजगंज हाइवे के किनारे 12.50 20-30

मांगी गई हैं आपत्तियां
सदर तहसील के करीब 200 नगरीय, अर्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाने की प्रस्तावित सूची जारी की गई है। आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के आने के बाद नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित सूची कार्यालय में देखी जा सकती है। -ब्रजेश पाठक, उपनिबंधक, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed