फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chowki incharge beaten a man, video viral on social media in lucknow

लखनऊः थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 12 Jul 2019 03:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
chowki incharge beaten a man, video viral on social media in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के सआदतगंज थाने की कटरा विजन चौकी के प्रभारी संजय द्विवेदी का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए सीओ बाजारखाला अनिल यादव को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में पिटे युवक ने भी एक वीडियो जारी कर दरोगा की कार्रवाई को सही बताया। इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह ने बताया कि वजीरगंज निवासी केबल संचालक शादाब बुधवार शाम तंबाकू मंडी में केबल डालने गया था। उस वक्त भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच चल रहा था।
विज्ञापन


केबल डालने की वजह से मैच का प्रसारण बाधित हुआ तो शाहनवाज व अन्य लोगों ने शादाब को काम करने से रोक दिया। इसे लेकर शादाब की कहासुनी हुई। गुस्साए लोगों ने शादाब के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की तो उसने भी परिवारीजनों को बुलवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष ने दर्ज कराया केस

chowki incharge beaten a man, video viral on social media in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए और मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय द्विवेदी ने शादाब के मामा मुख्तार को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed