{"_id":"5d901c258ebc3e93d9658b22","slug":"chinmayanand-case-congress-march-to-justice-for-victim-student-of-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा कल से
Sun, 29 Sep 2019 08:21 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस 30 सितंबर से शाहजहांपुर से पदयात्रा शुरू करेगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार बलात्कार के आरोपी भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को बचा रही है, जबकि पीड़िता का लगातार उत्पीड़न कर रही है।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और पूर्वी यूपी के इंचार्ज अजय कुमार लल्लू ने कहा कि चिन्मयानंद के ऊपर इससे पहले भी बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा सरकार ने मुकदमा हटाने की कोशिश की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने दखल दिया था।
लगातार यौन उत्पीड़न करने वाले चिन्मयानंद को फिर से बचाने की कवायद जारी है। लल्लू ने कहा कि अभी तक आरेपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है। यह भाजपा का असली चरित्र है।
विज्ञापन
उन्नाव से लेकर शाहजहांपुर तक भाजपा आरोपियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने चिन्मयानंद के खिलाफ तत्काल बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़िता को तत्काल जेल से रिहा करने के लिए कहा।
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। उधर, पदयात्रा को लेकर पीसीसी मुख्यालय पर तैयारी बैठक की गई। इसमें प्रवक्ता अशोक सिंह समेत सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

पदयात्रा से पहले परिवार से जानी शोषण की कहानी
वहीं दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के समर्थन में पदयात्रा निकालने की तैयारी करने कांग्रेस नेता शनिवार की शाम को ही शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से बातचीत के बाद वे छात्रा के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।
उन्होंने छात्रा के पिता से घटना का पूरा ब्यौरा लेने के साथ उन्हें भरोसा दिया कि न्याय की लड़ाई में पूरी पार्टी उनके साथ है। कांग्रेस नेताओं उन्हें न्याय पद यात्रा के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उनकी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, एआईसीसी सदस्य एवं पश्चिमी यूपी में सांगठनिक मामलों के प्रभारी धीरज गुर्जर और प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू शनिवार शाम यहां पहुंचे और पदयात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
पार्टी के तीनों पदाधिकारी शाम करीब 4.30 बजे यहां पहुंचे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने पार्टी के गिनेचुने खास चेहरों के साथ अतिथि पदाधिकारियों को हाईवे पर गुर्री स्थित जिले की सीमा पर रिसीव किया। बाद में टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में स्थानीय पार्टीजनों को नेतृत्व का संदेश दिया। चिन्मयानंद छात्रा प्रकरण में पीड़ित को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू करनी है। बैठक करीब चार घंटे चली।
छात्रा के पक्ष में आम लोगों का समर्थन जुटाकर इसे जनांदोलन का रूप देने के लिए यह तय किया गया कि यहां से लखनऊ तक 180 किमी की पद यात्रा में प्रत्येक 20-25 किमी के बाद रात्रि पड़ाव होगा। यात्रा सात दिन में लखनऊ पहुंचेगी। बैठक में कांग्रेस नेता शाहिद अनवर कुरैशी, तसनीम अली खां, जगदीश कुशवाहा, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।