फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child's life saved through surgery for kidney cancer

Lucknow News: बच्चे के गुर्दे में पनपे कैंसर की सर्जरी कर बचाई जान

Wed, 12 Aug 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Child's life saved through surgery for kidney cancer
लखनऊ। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे के गुर्दे में पनपे गंभीर कैंसर का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। कैंसर शरीर की मुख्य नस इन्फीरियर वेना कावा (आईवीसी) तक फैल चुका था। पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने करीब जोखिम भरी सर्जरी कर ट्यूमर को हटाया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार है। अब उसे कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी दी जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि कानपुर निवासी बच्चे के पेट में करीब एक साल से गांठ थी। जांच में विल्म्स ट्यूमर की पुष्टि हुई। यह बच्चों में होने वाला गुर्दे का गंभीर कैंसर है। ट्यूमर बढ़कर शरीर की मुख्य नस तक पहुंच गया था। कानपुर के निजी अस्पताल में पांच चरण की कीमोथेरेपी के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एसजीपीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गुर्दा निकालकर नस से कैंसर का थक्का भी हटाया
डॉ. बसंत कुमार के मुताबिक नेफ्रोयूरेटेरेक्टॉमी विद आईवीसी थ्रॉम्बेक्टॉमी के तहत बच्चे का दाहिना गुर्दा और नली निकालने के साथ मुख्य नस से ट्यूमर का थक्का भी हटाया गया। ट्यूमर लिवर के पीछे की मुख्य नस और बायें गुर्दे की नस तक फैल चुका था। ऑपरेशन के दौरान इसे भी निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांठ को नजरअंदाज न करें
डॉ. बसंत ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे के पेट में गांठ या असामान्य सूजन दिखे तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। समय पर जांच और इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed