{"_id":"679156514ce9aeab080ebe64","slug":"childrens-preparations-for-republic-day-completed-rehearsal-continues-lucknow-news-c-13-knp1002-1045765-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों की ओर से गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, रिहर्सल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों की ओर से गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, रिहर्सल जारी
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल करतीं छात्राएं।
लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर राजधानी के सरकारी व निजी विद्यालयों के 3000 से अधिक बच्चे विधानभवन के सामने परेड में कदमताल करते नजर आएंगे। इन बच्चों को पुलिस लाइन में परेड का अभ्यास कराने के बाद बुधवार को विधानभवन के सामने रिहर्सल का मौका दिया गया।
गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में राजकीय कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय राजभवन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित करीब 40 स्कूलों से 3000 हजार से अधिक बच्चे शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों की परेड का अभ्यास रोजाना कराया गया है। अब रिहर्सल हो रहा है। बच्चे बैंड की प्रस्तुति भी देंगे।
तैयार हो रही झांकी- झांकी फोटो
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानभवन के सामने झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी का नेतृत्व उप शिक्षा निदेशक डीडीआर माध्यमिक रेखा दिवाकर करेंगी। उन्होंने बताया कि झांकी लगभग बनकर तैयार हो गई है। अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये झांकी दूसरी बार निकाली जाएगी। इसकी थीम प्रोजेक्ट अलंकार निर्धारित की गई है। झांकी के माध्यम से ये अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में हुए बदलाव के बारे में बताया जाएगा।