फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children suffering from Down syndrome can lead a normal life with training

Lucknow News: प्रशिक्षण से सामान्य जीवन जी सकते हैं डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे

Thu, 11 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from Down syndrome can lead a normal life with training
प्रेसवार्ता करतीं डाॅ. भावना एम सिंह।
लखनऊ। डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे बाकियों से कुछ अलग होते हैं। बचपन से ही अगर इन्हें प्रशिक्षित किया जाए तो ये सामान्य जीवन जी सकते हैं। डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में डाॅ. भावना एम सिंह ने बताया कि फेडरेशन की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। इसका शुभारंभ राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु झा अयोध्या रोड स्थित रिजाॅर्ट में करेंगे।
विज्ञापन

इस माैके पर डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन के दाैरान शुक्रवार और शनिवार को देश भर से आए विशेषज्ञ बच्चों के मामलों पर मंथन करेंगे। डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के परिवार को सहयोग करता है। उनकी काउंसिलिंग करके उन्हें बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

क्या है डाउन सिंड्रोम
डाउन सिंड्रोम आनुवंशिक स्थिति है। इससे पीड़ित बच्चों में एक अतिरिक्त गुणसूत्र होता है। इससे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में देरी होती है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन शुरुआती पहचान और सहायता से समस्याओं का प्रबंधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण-
चपटा चेहरा, आंखों के ऊपर की ओर झुकाव, छोटा कद, मांसपेशियों का कमजोर होना, हथेली पर एक गहरी सिलवट, उभरी हुई जीभ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed