फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children gave the message of saving water

Lucknow News: बच्चों ने दिया पानी बचाने का संदेश

Sat, 17 Feb 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of saving water
रायबरेली। सतांव विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज में आयोजित वार्षिकोत्सव में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। साथ ही निपुण छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


स्वागत गीत पर नृत्य से हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत के बाद छात्र-छात्राओं ने कई समूह नृत्य, गीत व कव्वाली आदि प्रस्तुत किए। पानी बचाने का संदेश देने वाले नाटक काफी सराहे गए। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर निपुण बच्चों को सम्मानित किया। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में सभी 19 बिंदुओं पर काम पूरा कराने में सहयोग के लिए प्रधान सुरेश कुमार यादव को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बीएसए ने विद्यालय परिसर को देखा। पुस्तकालय की व्यवस्था देखने के बाद छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की और पठन-पाठन के बारे में पूछा। उन्होंने विद्यालय को आदर्श बनाने की प्रक्रिया में चल रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाध्यापिका व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सविता सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में रोशनी, शशि, विमलेश, पूजा, वंदना, सविता और विवेक आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। इस मौके पर चंद्रमणि वाजपेयी, सुनील यादव व अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed