फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children compelled to clean seniors shoes because they could not answer teacher's questions.

सवालों का जवाब नहीं दे पाए तो मासूम बच्चों से साफ करवाए सीनियर छात्रों के जूते

Thu, 20 Sep 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 20 Sep 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
children compelled to clean seniors shoes because they could not answer teacher's questions.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के जलालपुर के एक विद्यालय में मासूम छात्रों से सीनियर छात्रों के जूते दंड स्वरूप साफ कराए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर के एक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा तीन के कुछ छात्रों ने अध्यापकों द्वारा पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दिया था। इसके चलते ही आरोप है कि एक शिक्षिका ने कक्षा तीन के चार बच्चों से दंड स्वरूप सीनियर छात्रों के जूते साफ करने को कहा।

बच्चों को मजबूरन ऐसा करना भी पड़ा। संबंधित छात्रों ने बाद में घर जाकर इस घटनाक्रम को परिजनों से बताया, तो परिवारीजनों ने विद्यालय प्रशासन से मौखिक शिकायत की। बताया जाता है कि प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लिया है, लेकिन वह स्पष्ट तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर में पूरे दिन इस घटनाक्रम की चर्चा प्रमुखता से होती रही। लोगों का कहना था कि ऐसे शिक्षक शिक्षिकाओं पर कठोरतम कार्रवाई तय होनी चाहिए। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। यदि लिखित या मौखिक कोई भी शिकायत हुई तो संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed