फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children classes will be held in DIET as well Now in UP model Bal Vatika will be also opened

UP News: डायट में भी लगेंगी बच्चों की क्लास, खुलेगी मॉडल बाल वाटिका; आंगनबाड़ी को भी किया जा सकेगा शामिल

Fri, 25 Jul 2025 08:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 08:51 AM IST
सार

डायट में भी बच्चों की क्लास लगेंगी। साथ ही मॉडल बाल वाटिका खुलेगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस वाले संस्थानों से इसकी शुरुआत होगी। इसमें आसपास के आंगनबाड़ी को भी शामिल किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
children classes will be held in DIET as well Now in UP model Bal Vatika will be also opened
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावी शिक्षक तैयार करने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में अब बच्चों की भी कक्षाएं चलेंगी। योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 डायट में मॉडल बाल वाटिका स्थापित की जाएगी। यहां पांच से छह साल के बच्चों का प्रवेश और पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर यह कवायद हो रही है।

विज्ञापन


सभी डायट में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स का संचालन हो रहा है। दो वर्षीय यह डिप्लोमा करने वाले युवा शिक्षक बनने के लिए योग्य होते हैं। हाल के दिनों में शिक्षा मंत्रालय की ओर से इन डायट को काफी समृद्ध किया जा रहा है। इसके तहत यहां पर स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, बिल्डिंग, हॉस्टल आदि अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चों का प्रवेश और पढ़ाई कराई जाएगी

अब डायट में मॉडल बाल वाटिका के संचालन का निर्णय लिया गया है। यहां पर पांच से छह साल के बच्चों का प्रवेश और पढ़ाई कराई जाएगी। इसका संचालन बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग का राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) मिलकर करेंगे। इस कवायद का दोहरा लाभ होगा। एक तरफ जहां डीएलएड प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे, वहीं डायट के शैक्षिक संसाधनों का भी बेहतर प्रयोग होगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की अध्यक्षता में इस संबंध में एक बैठक भी हो चुकी है। जल्द ही इसके लिए अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डायट आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अपने यहां शामिल कर उनका बाल वाटिका के रूप में संचालन कर सकेंगे। बता दें, हाल में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों का विलय (पेयरिंग) की गई है। खाली हुए विद्यालयों में भी बाल वाटिका चलाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

पढ़ाई के लिए आदर्श बनेंगी यह बाल वाटिका

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि समग्र शिक्षा के प्री प्राइमरी प्रकोष्ठ के तहत सभी डायट में मॉडल बाल वाटिका के संचालन की सहमति दी गई है। पहले चरण में इसकी शुरुआत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डायट से किया जाएगा। इससे पठन-पाठन की व्यवस्था बेहतर होगी और डायट के संसाधनों का बेहतर प्रयोग होगा। यह बाल वाटिका संबंधित जिले के लिए आदर्श बनेंगी। इससे अन्य भी इसके अनुसार बाल वाटिका का संचालन कर सकेंगे।

ये 28 डायट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

पहले चरण में अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर, बाराबंकी, कानपुर देहात, जौनपुर, कुशीनगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ डायट 103 करोड़ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन रहे हैं। दूसरे चरण में गाजीपुर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, प्रतापगढ़, भदोही, आजमगढ़, उन्नाव, हाथरस, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, बागपत व कौशांबी डायट शामिल हैं। इन डायट में सेमिनार हॉल, ऑडिटोरियम, स्मार्ट क्लास, छात्रावास, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स लैब, सोलर पैनल के लिए 170 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed