फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children become ill by vaccination

रात को एक गांव के हर घर में रोने लगे बच्चे, पढ़िए क्या था माजरा?

Sun, 24 Jan 2016 05:48 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
children become ill by vaccination

बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी बताकर लगाए गए टीकों से दो सौ बच्चे बीमार पड़ गए। उनके पैरों में सूजन आ गई है। देर रात बच्चों के रोने की आवाजें गांव के लगभग हर घर से गूंजती रहीं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर ने ग्राम प्रधान को यह कहकर टरका दिया कि सुबह टीम भेजी जाएगी। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किए।
विज्ञापन


बाद में अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को अभी सूचना दे रहे हैं। गांव में टीम भेजी जाएगी।

200 बच्चे बीमार, सभी के पैर में सूजन

children become ill by vaccination

मामला बांदा शहर से मात्र आठ किलोमीटर दूर सदर तहसील के कहला गांव का है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की एएनएम उर्मिला वर्मा कहला गांव आईं थीं।

ग्राम प्रधान ओम प्रकाश निषाद ने बताया कि एएनएम के साथ गांव की ‘आशा’ शांति भी थी। एएनएम ने बच्चों को बीमारी आदि से बचाने के लिए टीका जरूरी बताया और गांव के लगभग दो सैकड़ा बच्चों को टीके लगाए।

इन सभी बच्चों की उम्र एक वर्ष या उससे कम है। प्रधान और इसी गांव के धीरज निषाद ने बताया कि टीकाकरण के बाद एएनएम चली गईं। कुछ घंटों बाद बच्चों के पैरों में सूजन आ गई।

सैंकडों बच्चे बीमार, अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन

children become ill by vaccination

प्रधान ने बताया कि कई अभिभावक अपने बच्चे लेकर उनके पास आए। प्रधान ने फोन पर सुपरवाइजर को सूचना दी। प्रधान के मुताबिक सुपरवाइजर ने दो टूक कह दिया कि सुबह टीम लेकर आएंगे।

प्रधान ने बताया कि धीरज का 15 माह का पुत्र अमर सहित फूलचंद्र की एक माह की पुत्री, राम प्रसाद का एक वर्षीय पुत्र, बीरू निषाद का छह माह का पुत्र आदि लगभग दो सैकड़ा बच्चे बीमार हुए हैं।

इस बाबत रात करीब 8:30 बजे सीएमओ डा.एके सिंह और अपर सीएमओ डा.एबी कटियार को उनके सीयूजी और निजी नंबर पर फोन किए गए लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed