फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 11 महीने बाद स्कूलों में लौटे बच्चे पर संख्या बेहद कम, अभिभावक बोले- अभी भेजना सुरक्षित नहीं

Wed, 10 Feb 2021 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Children back to school after a 11 months in Uttar Pradesh.
स्कूल पहुंचे बच्चे। - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के बाद करीब 11 महीने बाद बुधवार से माध्यमिक स्कूल फिर गुलजार हुए। इसके लिए स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। कक्षाओं का सीटिंग प्लान इस तरह का है जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।



हालांकि, स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम है। इसका एक कारण 50 फीसदी बच्चों को ही स्कूल बुलाया गया है। वहीं, एक अन्य कारण अभिभावकों का चिंतित होना भी है। मोहनलालगंज के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम है। खासकर छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। उनके मन में शंका व डर हैं। अभिभावक प्रदीप सिंह व बिनोद ने बताया कि छोटे बच्चों को विद्यालय भेजना उचित नहीं है क्योंकि छोटे बच्चे अभी अपना ख्याल नहीं रख सकते।

स्कूलों में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बता दें कि बुधवार से प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुल रहे हैं। रोजाना 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। स्कूल आने वाले बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया गया है।

बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार और गुरुवार को कक्षा-6, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा-7 और बुधवार व शनिवार को कक्षा-8 के विद्यार्थी बुलाए जाएंगे। जिन कक्षाओं विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी।

Children back to school after a 11 months in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंथरा के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आज बच्चों की संख्या बेहद कम है। कक्षा आठ में कुल 91 विद्यार्थी हैं जिनमें से 20 छात्र ही आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण कम प्रचार भी हो सकता है। विद्यालय में सैनिटाइजर की व्यवस्था है।

Children back to school after a 11 months in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के निगोहां के पटसा गांव स्थित जगदीश प्रसाद मेमोरियल में कक्षा 6 से 8 के कुल 100 बच्चों में केवल 25 ही स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children back to school after a 11 months in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

बख्शी का तालाब और इटौंजा के ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम है। कई जगहों पर सैनिटाइजर की बेहतर व्यवस्था नहीं जबकि कई जगह बच्चे बिना मास्क के भी नजर आए।

विज्ञापन
Children back to school after a 11 months in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

सेंट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम् में पहुंचे बच्चे। सभी की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed