फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child witnessed mother's murder

दादा-दादी ने मां को पीटा फिर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया

Sun, 03 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-फखरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-फखरपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
child witnessed mother's murder
बच्चों के सामने ज‌िंदा जलाया - फोटो : demo
दादा-दादी ने पहले मां की डंडों से पिटाई की, इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया...। यह शब्द उस मासूम बच्चे के हैं, जिसने अपनी मां को जिंदा आग की लपटों से जलते हुए देखा है। 
विज्ञापन


महिला जिला अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। झुलसी मां की तीमारदारी कर रही नौ वर्षीय बच्ची चीख-चीख कर दादा-दादी, चाचा-चाची पर मां को जिंदा फूंकने का आरोप लगा रही है। ये मामला फखरपुर का है। 
विज्ञापन


रायबरेली के लालगंज निवासी रेनू (40) का विवाह 13 वर्ष पूर्व फखरपुर थाना अंतर्गत फखरपुर निवासी मुन्नालाल के साथ हुआ था। करीब पांच वर्ष पूर्व मुन्नालाल चोरी के आरोप में जेल चला गया। तब से वह जेल में निरुद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती है। शनिवार की सुबह ससुर चनकिरन, सास रुपमती से रेनू का विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि चनकिरन ने बेटों श्रीनाथ, बूटा व बहू आरती एवं अन्य के साथ मिलकर रेनू की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

दर्दनाक घटना से सहमे तीनों बच्चे

child witnessed mother's murder
क्राइम - फोटो : demo
यह वाकया रेनू का बेटा अमन (5) अपनी आंखों से देख रहा था। रेनू को फूंकने के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। इस बीच लपटों से घिरी रेनू बचाव के लिए घर से बाहर भागी। अमन ने भी शोर मचाया। 

लेकिन जब तक लोग दौड़े, रेनू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। बड़ी बेटी रिया (9) ने मां रेनू को जिला अस्पताल पहुंचाया है। डॉक्टरों के मुताबिक रेनू सौ फीसदी झुलसी है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। रिया ने दादा-दादी, चाचा-चाची पर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। 

मां को जिंदा जलता देख उसके तीनों बच्चे सहम गए हैं। रोते हुए रिया ने बताया कि भाई अमन व छोटी बहन रीशू (7) ने मां को आग से जलते हुए देखा है। वह कुछ सामान लेने दुकान गई थी। जब लौटी तो मां जमीन पर पड़ी थी। वह दर्द से कराह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed