{"_id":"5cf0cf44bdec22077d5bfadc","slug":"chief-sectary-strict-after-barabanki-toxic-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने दिए सख्त आदेश, कहा- अवैध शराब की बिक्री पर डीएम व एसएसपी भी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने दिए सख्त आदेश, कहा- अवैध शराब की बिक्री पर डीएम व एसएसपी भी नपेंगे
Fri, 31 May 2019 01:06 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 31 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
अनूप चंद्र पांडेय
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रदेश सरकार फिर हरकत में आई है। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा है कि अवैध शराब बनाने या बिक्री का मामला सामने आने पर संबंधित जिले के डीएम व एसएसपी पर भी कार्यवाही की जाएगी।
आबकारी विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने सभी डीएम व एसएसपी को संयुक्त टीम गठित कर एक माह तक सघन अभियान चलाने और अवैध व जहरीली शराब बनाने व बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रत्येक शराब की दुकान के स्टाक का शत-प्रतिशत सत्यापन करने और अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट देने को कहा है।
मुख्य सचिव ने मिथाइल अल्कोहल का स्टोरेज करने वालों का पुलिस सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह, एडीजी कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार, प्रमुख सचिव आबकारी व वन कल्पना अवस्थी भी मौजूद रहे।