{"_id":"5c604d7dbdec2229d2397b0d","slug":"chief-sectary-issue-instructions-for-prevention-and-treatment-of-swine-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने दिए निर्देश : सभी जिला अस्पतालों में हो स्वाइन फ्लू आईसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश : सभी जिला अस्पतालों में हो स्वाइन फ्लू आईसोलेशन वार्ड
Sun, 10 Feb 2019 09:42 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय स्वाइन फ्लू (एन्फ्लुएन्जा-ए-एच1एन1) के लिए निर्देश जारी किए। लोक भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने स्वाइन फ्लू के रोकथाम, बचाव और उपचार के प्रचार प्रसार किए जाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में 10 शैय्या युक्त आइसोलेशन वार्ड की सुविधा उपलब्ध सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, फिजिशियन, एपीडेमियोलॉजिस्ट, पैथालॉजिस्ट/लैब टैक्नीशियन की जिलास्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम को अधिक क्रियाशील बनाया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के सभी मंडलीय अपर निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इसके नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्य योजना प्रभावी रूप से लागू करें। राज्य नोडल अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्थिति की कड़ी निगरानी करें।
विज्ञापन
झांसी व प्रयागराज में भी जांच सुविधा उपलब्ध कराने को कहा
स्वाइन फ्लू से ग्रसित कैटेगरी-सी के रोगियों से नमूनों की प्रयोगशाला में जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। एसजीपीजीआई, केजीएमयू, सहित आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर के मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त जांच कराई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जांच की सुविधा प्रयागराज व झांसी में भी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
डॉ. पांडेय ने सरकारी अस्पतालों के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन से टीकाकृत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य भवन के राज्य मुख्यालय व जिला मुख्यालयों पर स्थापित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा।
डॉ. पांडेय ने सरकारी अस्पतालों के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन से टीकाकृत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य भवन के राज्य मुख्यालय व जिला मुख्यालयों पर स्थापित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा।