{"_id":"61f4d821b8ae747cda14ea01","slug":"chief-secretary-will-review-of-the-working-system-of-recruitment-boards","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब: मुख्य सचिव भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब: मुख्य सचिव भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली की करेंगे समीक्षा
Sat, 29 Jan 2022 11:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने एक फरवरी को मुख्य सचिव भर्ती आयोगों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पांच वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र राज्य लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। दोनों ही आयोगों से पिछले पांच वर्ष में किए गए कार्यों व उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने एक फरवरी को दोनों ही आयोगों की समीक्षा का कार्यक्रम तय किया है। वे आयोग से तय वार्षिक लक्ष्यों व उसके सापेक्ष प्राप्तियों की समीक्षा करेंगे। वर्ष 2017 से अब तक की गई नियुक्तियों के ब्यौरे व उस संबंध में की गई कार्यवाही पर बिंदुवार टिप्पणी मांगी गई है। दोनों ही आयोगों के सचिवों को इस संबंध में तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपीएससएससी : 18,922 को दी नौकरी, 19801 की भर्ती जारी
अधिकारी के मुताबिक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पांच वर्ष में 18,922 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति विभागों को भेजी है। इनमें ज्यादातर को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आधार पर दिसंबर-2021 व जनवरी-2022 में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9,212, राजस्व लेखपाल के 8,085 तथा अनुदेशक के 2,504, कुल-19,801 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आयोग ने कई सुधार लागू किए हैं, इसकी भी जानकारी मुख्य सचिव को दी जाएगी।