{"_id":"5e7a4c5f8ebc3e76c77b4a08","slug":"chief-secretary-says-dm-and-commissioner-of-police-independent-to-impose-curfew-if-necessary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जरूरी हो तो कर्फ्यू लगाने को स्वतंत्र डीएम और पुलिस आयुक्त: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी हो तो कर्फ्यू लगाने को स्वतंत्र डीएम और पुलिस आयुक्त: मुख्य सचिव
Tue, 24 Mar 2020 11:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जिलों में लॉकडाउन के दौरान घोषित प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। अब पांच की जगह 2 व्यक्तियों से अधिक लोगों को एक स्थान पर न रुकने देने और भीड़ रोकने के लिए आवश्यक होने पर पुलिस आयुक्तों और जिलाधिकारियों को कर्फ्यू लगाने का निर्देश दे दिया है।
मुख्य सचिव ने समस्त मंडल आयुक्त व पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि कुछ स्थानों पर भीड़ होने की सूचनाएं मिली हैं। सभी जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी स्थान पर दो से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा ना होने दिया जाए।
भीड़ रोकने के लिए जिन क्षेत्रों में जरूरी हो वहां कर्फ्यू लगाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को संयुक्त रूप से जिले का भ्रमण कर लॉकडाउन आदेशों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा है कई व्यक्ति, छात्र अपने कार्यक्षेत्र व संस्थानों से अपने घर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। उन्हें अपने वर्तमान निवास स्थान में ही रुकने के लिए कहा जाए। किसी ट्रेनिंग अथवा शिक्षण संस्थान के कोई भी हॉस्टल खाली न कराए जाएं।

Trending Videos
आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए जारी करें पास
उन्होंने आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों व अन्य व्यक्तियों के लिए पास जारी करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी कार्य में रुकावट न आए। इसी तरह राजकीय क्षेत्रों, सार्वजनिक क्षेत्रों व निजी क्षेत्र के जो कर्मी अपने कार्यस्थल पर नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें पूर्ण भुगतान कराए जाने का निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव ने रैन बसेरों में रह रहे व्यक्तियों, अस्पताल में तीमारदारों आदि के लिए शुद्ध भोजन की आपूर्ति करने व इन व्यवस्थाओं की आपूर्ति के लिए नेहरू युवा केंद्र्र, सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल व एनएसएस के स्वयंसेवकों का सहयोग लेने को कहा है। जहां आवश्यक हो वहां पुलिस की पीआरवी-112 का भी प्रयोग आवश्यक व्यवस्थाओं व सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रत्येक राजकीय चिकित्सालय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए इसमें आवश्यक स्टाफ, मेडिकल उपकरण व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता हो। जो राज्य कार्यालय, बैंक, बीमा कार्यालय आदि वर्तमान में खुले हैं, वहां न्यूनतम स्टाफ को बुलाने तथा उनके भी आने के समय को अलग करने को निर्देशित किया है।
अनावश्यक मास्क न लगाएं
मुख्य सचिव ने कहा है कई ऐसे अधिकारी एवं अन्य व्यक्ति भी उच्च श्रेणी के मास्क का प्रयोग कर रहे हैं जो उनके लिए आवश्यक नहीं है। ऐसे लोग अनावश्यक रूप से मास्क का प्रयोग न करें ताकि कोई कमी ना हो। आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार जांच करने और कठोर कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराने का निर्देश दिया है।