{"_id":"607c36b0380df522a6458e8b","slug":"chief-minister-yogi-strict-on-black-marketing-and-hoarding-of-covid-19-drugs-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी व जमाखोरी पर मुख्यमंत्री योगी सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी व जमाखोरी पर मुख्यमंत्री योगी सख्त
Sun, 18 Apr 2021 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:10 PM IST
सार
सीएम योगी ने राज्य के अफसरों और पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जो कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी और जमाखोरी के काले कारोबार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार प्रदेश भर में रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत कोरोना उपचार में प्रयोग होने वाली सभी आवश्यक दवाओं की जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। इस संबंध में पुलिस और उसकी सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं और दवाओं को जमाखोरी रोकने के लिए जगह जगह छापे मारने के लिए तैयार है। कानपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने राज्य के अफसरों और पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जो कोविड-19 दवाओं की कालाबाजारी और जमाखोरी के काले कारोबार में लिप्त हैं। योगी सरकार ने कार्रवाई कर साफ कर दिया है कि वैश्विक महामारी संकट में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य की कोरोना पीड़ित जनता और उनके परिजनों के साथ किसी प्रकार की लूट और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सभी दवाओं और सुविधा का लाभ हर कोरोना पीड़ित व्यक्ति तक समान रूप से पहुंचे राज्य सरकार इसकी लगातार चिंता कर रही है। इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने में ढिलाई बरतने वालों पर भी नियमानुसार महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राज्य में कालाबाजारी और जमाखोरी पर एनएसए के तहत इस प्रकार की बड़ी कार्रवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रशासन का निगरानी तंत्र पूरी सतर्कता से दवा कंपनियों, दवा व्यापारियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। कोविड 19 के उपचार में प्रभावी रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत 8 अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की यदिके कहीं भी किसी जनपद में कालाबाजारी हुई तो दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से पूरी मुस्तैदी के साथ ऐसी कालाबाजारी व जमाखोरी को हर हाल मे रोकने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में इस प्रकार का कृत्य पूरी तरीके से अमानवीय और अक्षम्य है, ऐसे सभी लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कानपुर की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को 265 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जो इसकी कालाबाजारी करने में शामिल थे। कोरोना वायरस के उपचार में प्रभावी इन रेमडेसिविर इंजेक्शन की आजकल भारी मांग है, जिसके कारण कुछ लोग इसे ऊंचे दामों में बेच कर भारी मुनाफे के लालच में इस घिनौने अपराध को अंजाम दे रहे हैं।