फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi made a scathing attack on Rahul Gandhi's tweet regarding an incident in Ghaziabad

गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट के मामले पर राहुल-योगी आमने-सामने, मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

Tue, 15 Jun 2021 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Jun 2021 08:42 PM IST
सार

सीएम योगी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया ‘प्रभु श्री राम की पहली सीख है सत्य बोलना जो आपने कभी जीवन में किया नहीं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi made a scathing attack on Rahul Gandhi's tweet regarding an incident in Ghaziabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट के मामले पर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने आ गए। पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके इशारों-इशारों में योगी सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल ने जीवन में कभी सच नहीं बोला।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय के एक बुजुर्ग शख्स के साथ मारपीट का वीडियो आने के बाद इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। राहुल ने ट्वीट करके कहा ‘मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के  सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।’
विज्ञापन


सीएम योगी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया ‘प्रभु श्री राम की पहली सीख है सत्य बोलना जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद में एक बुजुर्ग शख्स के साथ मारपीट करने और जबरन उसकी दाढ़ी काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में अब्दुल समद नाम के एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं विपक्ष इसे लेकर सरकार की मंशा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed