फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave instructions: Medical colleges will open in 16 districts on PPP model

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Thu, 08 Jul 2021 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। कॉलेज की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave instructions: Medical colleges will open in 16 districts on PPP model
पीएम मोदी करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जनपद में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। अब तक 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो गई है। शेष 16 जनपदों के लिए जल्द ही पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की तैयारी है। इस संबंध में जल्द से जल्द शासकीय नीति तैयार किया जाए। वह गुरुवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। कॉलेज की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। मीरजापुर, गाजीपुर, देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर और जौनपुर जिले में इन कॉलेजों के खुलने से मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही नए डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुख्ता रणनीति से कोविड की दूसरी लहर नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। लेकिन संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी रूप से जारी रखा जाए। जांच निरंतर की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में इंसेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित विभिन्न संक्त्रसमक बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहे। स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारकों का रखें ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में स्थापित महापुरुषों के स्मारकों, स्मृति स्थलों का व्यवस्थित रख.रखाव करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रेरणास्थलों की साफ. सफाई व प्रबंधन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed