{"_id":"5ef7611d8ebc3e42e57b6e8e","slug":"chief-minister-yogi-gave-instructions-covid-help-desk-made-in-every-industrial-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, प्रत्येक औद्योगिक इकाई में बने कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, प्रत्येक औद्योगिक इकाई में बने कोविड हेल्प डेस्क
Sat, 27 Jun 2020 08:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 की टेस्ट क्षमता प्रतिदिन 20 हजार किए जाने पर संतोष जताया है और इसमें लगातार वृद्धि किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा जांच से संक्रमण की चेन को तोड़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनलॉक व्यवस्था में पूरी सावधानी बरतते हुए औद्योगिक, वाणिज्यिक और अन्य कारोबारी गतिविधियों का संचालन जरूरी है। कोविड हेल्प डेस्क औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिन उद्योगों में 5 या उससे अधिक व्यक्ति कार्यरत हैं, वहां मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। उद्योग क्षेत्र में संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हों। बैठक में बताया गया कि सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड हेल्प डेस्क बना दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मौतों को रोकने में पल्स ऑक्सीमीटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार लगातार जारी रखा जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार सैनिटाइजेशन किया जाए। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से चलाया जाए। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी और सूचना निदेशक शिशिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेरठ मंडल में 1 से 7 तक चलाएं विशेष जांच अभियान
मुख्यमंत्री ने मेरठ मंडल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वहां कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए सर्विलांस कार्यों में तेजी लाई जाए। 1 से 7 जुलाई तक विशेष कार्यक्रम के तहत मंडल में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। इसके लिए मेडिकल स्क्रीनिंग टीम को इन्फ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाए। स्क्रीनिंग में लक्षणों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाए। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए।
मंडल में मंडी व दुकानों समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में संक्रमण से बचाव के लिए कदम उठाए जाएं। मंडल के सभी जिलों में कोविड अस्पतालों की क्षमता का विस्तार प्राथमिकता से किया जाए। सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों, चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। कंटेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने नगर विकास, ग्राम्य विकास तथा पंचायतीराज विभाग को मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।