फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi gave guidelines, KGMU and Balrampur to become fully dedicated Kovid Hospital

मुख्यमंत्री योगी ने दिए दिशा-निर्देश, केजीएमयू व बलरामपुर बनेंगे पूर्ण डेडीकेटेड कोविड अस्पताल  

Thu, 15 Apr 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Apr 2021 09:24 PM IST
सार

राजधानी में पूरे प्रदेश के कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए केजीएमयू व बलरामपुर को पूरी तरह से डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi gave guidelines, KGMU and Balrampur to become fully dedicated Kovid Hospital
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में पूरे प्रदेश के कोरोना मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए केजीएमयू व बलरामपुर को पूरी तरह से डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन


केजीएमयू में करीब 4300 बेड हैं। यहां के लिंब सेंटर को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाकर करीब 700 बेड पर कोरोना संक्रमितों को पहले से ही भर्ती किया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल में भी 300 बेड पर कॉविड मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इन दोनों अस्पतालों को पूर्णतया कोविड अस्पताल बनाकर नान कोविड मरीजों के इलाज की अलग व्यवस्था बना ली जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ में टीएस मिश्र हॉस्पिटल, इंटीग्रल व हिंद मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में क्षमता विस्तार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां दो दिन में अतिरिक्त बेड का इंतजाम कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेमडेसिविर व ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सतत नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रतिदिन बेड, मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन की स्थिति आज की समीक्षा की जाए। इसी तरह उन्होंने  टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता के साथ संचालित करने, केंद्रीय संस्थानों की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध आरटी-पीसीआर क्षमता का उपयोग करते हुए जांच बढ़ाने, मैन पावर का इंतजाम करने और ट्रूनेट मशीनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। 

होम आइसोलेशन वालों की निगरानी बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाए। मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाएं। गंभीर मरीजों को वरीयता के आधार पर बेड दिलाया जाए। इस कार्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-‘1076’ का भी उपयोग किया जाए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से एंबुलेंस सेवा को जोड़ा जाए। सभी जिलों के जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीएमओ प्रतिदिन कंट्रोल सेंटर में बैठक कर स्थितियों की समीक्षा करें।

लोगों को करें जागरूक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग करते हुए आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने तथा मास्क का अनिवार्य उपयोग करने की जानकारी दी जाए। 


चुनाव में लगे कर्मियों की हो सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन हो। मतदान कर्मियों के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed