फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi and BJP state chief meeting with ministers on bypoll on eight seats.

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव पर की बैठक, मंत्रियों पर डाली जीत की जिम्मेदारी

Mon, 21 Sep 2020 09:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi and BJP state chief meeting with ministers on bypoll on eight seats.
- फोटो : amar ujala

भाजपा संगठन और सरकार ने यूपी विधानसभा की उपचुनाव वाली 8 सीटों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को इन सीटों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक करके सियासी समीकरण दुरुस्त करने और भाजपा को जीत दिलाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। उन्होंने मंत्रियों के कंधे पर इन सीटों पर जीत का परचम फहराने की जिम्मेदारी डाली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में जिलों के प्रभारी मंत्रियों के साथ कुछ स्थानों पर संगठन की ओर से प्रभारी बनाए गए मंत्री भी शामिल थे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से जिलों और संबंधित सीटों का दौरा कर तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि संबंधित स्थानों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर वहां विकास योजनाओं के काम जल्द से जल्द पूरा कराएं। मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि भाजपा अपनी छह सीटें जीतने के साथ सपा के कब्जे वाली मल्हनी और स्वार सीट भी जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटों के सामाजिक व सियासी समीकरणों पर बात की, मंत्रियों को दिए टिप्स

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्रियों से सभी सीटों के सामाजिक और सियासी समीकरणों पर भी बात की। वहां कराए गए कामों की जानकारी लेने के साथ सरकार के बारे में भी फीडबैक लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सभी को दो-तीन दिनों में उपचुनाव वाली सीटों और संबंधित जिलों का दौरा कर वहां की ताजा जमीनी स्थिति का आकलन करने को कहा। यह भी कहा कि लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझकर सूची तैयार कर लें। जो काम स्थानीय स्तर पर हो सकते हैं, कराएं। यदि वहां से नहीं हो सकते हैं तो मुख्यमंत्री कार्यालय में जानकारी दें।

मंत्रियों से बिजली, पानी के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विशेष ध्यान देने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर इस बात पर खास ध्यान रहे कि लोगों को इलाज में कोई कठिनाई तो नहीं है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने पर जोर दिया। कहा कि कहीं यदि कार्यकर्ताओं में प्रशासन को लेकर नाराजगी है तो उसे भी समझकर दूर कराएं।

किसे कहां की जिम्मेदारी

कानपुर की घाटमपुर सीट की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, टूंडला में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, रामपुर की स्वार सीट पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री महेश गुप्त, देवरिया सदर में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश द्विवेदी, उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और राज्यमंत्री सुरेश पासी, जौनपुर की मल्हनी सीट पर मंत्री अनिल राजभर, बुलंदशहर सीट पर राज्यमंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और अमरोहा की नौगांव सादात पर मंत्री विजय कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी मंत्रियों के साथ संगठन का भी एक-एक सदस्य लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed