{"_id":"5ed0bbecee7d7367cd171cc2","slug":"chief-minister-yogi-aditynanath-held-a-meeting-with-industrial-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने आईए के साथ साइन किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने आईए के साथ साइन किया एमओयू
Fri, 29 May 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग राज्यों से वापस यूपी आए प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए यूपी सरकार ने इंडियन इंडस्ट्रीज के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया। दावा है कि इस करार से करीब 11 लाख श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमओयू साइन किया गया।
Chief Minister Yogi Aditynanath held a meeting with Industrial Association today and signed Memorandum of Understandings (MoUs) for employment of migrant workers who have returned to the state amid #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/avHCrp4LkB
— ANI UP (@ANINewsUP) May 29, 2020विज्ञापन
लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से लौटे श्रमिकों को उनकी दक्षता के हिसाब से इंडस्ट्री में समायोजित कराने के लिए यह एमएयू किया जा रहा है। इसके लिए योगी सरकार ने उनकी स्किल मैपिंग कराई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियन इंड्रस्टीज एसोसियेशन (आईआईए) ने 5 लाख, नरडेको (नेशनल रीयल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल) ने 2.5 व कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) ने 2 लाख कामगार व श्रमिकों की मांग की है। आईआईए व सीआईआई एमएसएमई इकाइयों तथा नरडेको रीयल एस्टेट संस्थानों में श्रमिकों को रोजगार दिलाने का काम करेगा। इनके अलावा कुछ और औद्योगिक संगठनों की तरफ से लगभग 1.5 लाख श्रमिकों की मांग प्रदेश सरकार से की गई है।