फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath talks to women representative of Uttar Pradesh.

बलिया का जिक्र आते ही ठहाका मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री योगी, बोले- अब तो नाम लेने से भी डर लगता है

Mon, 19 Oct 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath talks to women representative of Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो बलिया का नाम लेने से भी डर लगने लगा है... ये सुनते ही सभी ठहाका मारकर हंसने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद मुख्यमंत्री भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी मिशन शक्ति लांच होने के दूसरे दिन अपने आवास पर महिला जनप्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद नगरीय निकायों के अध्यक्षों), स्वयंसेवी संगठनों और शिक्षिकाओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। इस दौरान बलिया की एक महिला जनप्रतिनिधि ने अपना परिचय दिया तो मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'अब तो बलिया का नाम लेने से भी डर लगने लगा है।' इतना सुनते ही उनके साथ बैठे अफसर व सभी जनप्रतिनिधि ठहाका मार कर हंस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, आमजनता के बीच मुख्यमंत्री की छवि एक सख्त प्रशासक की है। ऐसे में हल्के-फुल्के मूड वाला उनका ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में कोटे की एक दुकान को लेकर पुलिस अफसरों की मौजूदगी में एक हत्याकांड हो गया था जिसकी आजकल बड़ी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री का इशारा इसी तरफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकारों का प्रयास तभी सफल होगा, जब स्वयं महिलाएं भी जागरूक होंगी। बदलते दौर में एक बार फिर ‘गांव की बेटी, सबकी बेटी’ के भाव को जगाने की जरूरत है। यह हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। गांव से लेकर महानगरों तक इसकी गूंज होनी चाहिए।

महिला जनप्रतिनिधियों ने कई क्षेत्रों का कायाकल्प किया

उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों की प्रगतिशील व सकारात्मक सोच और प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता ने कई क्षेत्रों का कायाकल्प किया है। कहा, आप जैसी जागरूक महिलाओं के जरिए ही शासन की योजनाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचती हैं। अगर जनप्रतिनिधि जागरूक न हो तो ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर दम तोड़ देती हैं।

मिशन शक्ति की होगी त्रिस्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय से वासंतिक नवरात्रि तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान का असर धरातल पर दिखे, इसके लिए त्रिस्तरीय समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर मुख्य सचिव हर महीने, जिलाधिकारी हर सप्ताह और संबंधित विभाग दैनिक समीक्षा करेंगे। सभी को इसकी रिपोर्ट सीएम कार्यालय को भेजनी होगी।

हेल्पलाइन नंबर पर भोजपुरी-बुंदेलखंडी में भी होगी बात
सीएम ने 1090, 181, 1076 व 112 जैसे जनोपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार की जरूरत बताई। बलिया के ग्राम रतसार कला गढ़वार की प्रधान स्मृति सिंह की अपील पर उन्होंने कहा कि 1090, 181 व 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर भोजपुरी और बुंदेलखंडी में भी बात करने की सुविधा हो। क्षेत्रीय बोली में अपनी बात कह पाने की सुविधा होने पर महिलाओं को सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग गांव में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवाएं। कैमरों से सुरक्षा मिलेगी तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुबह-शाम राष्ट्रभक्ति और जागरूकता संबंधी जानकारियों का प्रसार हो सकेगा।

'एक पढ़ी-लिखी बेटी सम्मानित और स्वावलंबी होती है'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। एक पढ़ी-लिखी बेटी सम्मानित और स्वावलंबी होती है। प्रदेश सरकार ने कोख में बेटियों की हत्या रोकने और बाल विवाह की कुरीति समाप्त करने के लिए मुखबिर योजना शुरू की थी।

इंसेफ्लाइटिस जैसी महामारी की समाप्ति का कारण स्वच्छ भारत अभियान है।
यह नारी गरिमा और सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास है। स्कूल चलो अभियान और स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत किए गए प्रयासों से 50 लाख से अधिक बच्चे विद्यालयों में बढ़े। इनमें अधिकांश बालिकाएं हैं।

मातृ वंदना, सौभाग्य, उज्ज्वला, निराश्रित महिला पेंशन योजना ने महिलाओं के जीवन में नया सवेरा किया है। पीएम जनधन योजना ने महिलाओं को वित्तीय समावेशन से जोड़ा है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने एनआईसी सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से सीएम का संदेश सुन रहीं करीब 50 हजार महिलाओं का स्वागत किया।

महिलाओं के लिए बेहतर काम की कायम कर रहीं मिसाल

मुख्यमंत्री से संवाद करने वाली कप्तानगंज, बस्ती की प्रधान वर्षा सिंह अपने अच्छे कार्य के लिए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान और सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हैं। चंदवारा (बाराबंकी) की ग्राम प्रधान प्रकाशिनि जायसवाल ने अपने क्षेत्र में किशोरी साइकिल बैंक का अभिनव प्रयोग किया है।

ग्राम कोठी जिला बाराबंकी की प्रधान मेहजबीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह गांव की बैठक में बेटियों-महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए काउंसिलिंग कराती हैं। बिजनौर की तैमूरपुर दीया (मोहम्मदपुर देवमल) गांव की प्रधान संजू रानी जैविक खेती कर लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed