{"_id":"5e6654dc8ebc3ec748303831","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-spoke-to-akhilesh-yadav-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात, प्रयागराज में पीएम को काला झंडा दिखाने का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात, प्रयागराज में पीएम को काला झंडा दिखाने का मुद्दा उठाया
Mon, 09 Mar 2020 08:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Mar 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात कर विरोध दर्ज कराया है। हाल के दिनों में यह पहला मौका है जब राजनीति के दो धुर प्रतिद्वंदियों ने एक दूसरे से बात की हो।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 29 फरवरी को मोदी के चित्रकूट दौरे के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाए जाने की शिकायत अखिलेश यादव से की। जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हैं इसलिए उनके प्रति मेरे मन में भी सम्मान है।
उनके स्तर से इस तरह के कोई निर्देश कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया था। समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का तरीका होता है, जिसका सबको हक है।
विज्ञापन
सीएए का विरोध करने वालों को जिस तरह से अपमानित किया जा रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं खासकर आजम खां के खिलाफ सरकार मनमानी कर रही है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करेंगे कि वह प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा में खतरा पैदा न करें।