फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath speaks on farmers in NITI Ayog meeting.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग, 33 से 20 प्रतिशत करें फसल नुकसान की सीमा

Sun, 16 Jun 2019 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath speaks on farmers in NITI Ayog meeting.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के सामने कई अहम मांगें रखीं और सुझाव भी दिए। इन पर अमल होने से प्रदेश के ज्यादा किसानों को अधिक सहायता मिल सकेगी।

विज्ञापन


योगी ने सूखा घोषित क्षेत्रों में फसल नुकसान की सीमा 33 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। इसी तरह सीएम ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) फसल के आधार पर बनाने के बजाय भूमि क्षेत्रफल के आधार पर बनाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा बाढ़ आने पर राज्यों के मांगपत्र पर केंद्र सरकार की कार्रवाई में 3 से 6 माह लग जाते हैं।
विज्ञापन


सीएम ने मांगपत्र पर एक माह में केंद्रीय टीम से निरीक्षण कराकर सहायता मुहैया कराने की मांग की। इस मांग पर अमल होने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनरुद्धार कार्य जल्द हो सकेंगे। सीएम ने राज्य आपदा मोचक निधि में केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों की आय बढ़ाने का दिया सुझाव

योगी ने कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए ई-पॉस मशीनों के जरिये खाद्यान्न वितरण से बचने वाली सब्सिडी में से मौजूदा समय में दिया जा रहा लाभांश 70 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये करने का सुझाव दिया। खाद्यान्न के परिवहन व डोर स्टेप डिलिवरी के लिए केंद्र सरकार 65 रुपये देती है, जिसे 100 रुपये किया जाना चाहिए।

सोनभद्र-चंदौली से सीआरपीएफ हटाने के आदेश पर हो पुनर्विचार
मुख्यमंत्री ने केंद्र से नक्सल प्रभावित सोनभद्र व चंदौली जिलों में सीआरपीएफ की तैनात तीन-तीन कंपनियों की वापसी के गृह मंत्रालय के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। कहा, नक्सल गतिविधियों पर अंकुश के लिए अभी भी सीआरपीएफ की तैनाती की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed