{"_id":"5edc5983df1ff97a1b76bc1b","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-that-no-more-than-five-people-should-gather-in-public-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं, सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोग जमा न हों: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं, सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोग जमा न हों: सीएम योगी
Sun, 07 Jun 2020 08:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरी सावधानी बरतने पर बल दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। पुलिस प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए भीड़ को एकत्र होने से रोके।
मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 15 से 30 जून के मध्य 1 करोड़ मानव दिवस प्रतिदिन सृजित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा कि इस कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी गतिविधियों और कामों को चिह्नित करें। इस अवधि में कृषि, उद्यान, वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण की योजना, चेक डैम निर्माण, जल जीवन मिशन से जुड़े कामों सहित विभिन्न कार्य करते हुए रोजगार उपलब्ध कराए जाए।

Trending Videos
उन्होंने नगर विकास विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार देने के संबंध में एक जिले चयन करते हुए उसका अध्ययन करें। स्ट्रीट वेंडरों को पीएम पैकेज के साथ जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने का एक मॉडल तैयार करें।
उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष आर्थिक पैकेज में 10 हजार रुपए के ऋण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने पटरी दुकानदारों को इस योजना का लाभ सुनिश्चितत कराने के निर्देश दिएकहा कि पटरी दुकानदारों के लिए ऐसे स्थान चयनित किए जाएं, जहां वे सुगमतापूर्वक अपना कारोबार कर सके और यातायात भी अवरुद्ध न हो।