फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Lockdown successful in 16 districts of the state,

प्रदेश में 16 जिलों में सफल रहा लॉकडाउन, सीएम योगी बोले- नहीं होने देंगे जरूरी वस्तुओं की कमी

Mon, 23 Mar 2020 09:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Lockdown successful in 16 districts of the state,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों में दिन लॉकडाउन सफल रहा। प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होंने देंगे। इस संबंध वह मंगलवार को व्यापारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके इस संबंध में अपील भी करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में परिवहन सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना वायरस का संक्रमण वैश्विक और संक्रामक बीमारी है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोराना संक्रमण नियंत्रण में है। इसका फैलाव रोकने केलिए 25 मार्च तक 16 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। सबके सहयोग से ही बीमारी को परास्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। वह मंगलवार को अलग-अलग जिलों के दवा व्यापारियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग केजरिये बातचीत करेंगे। उनसे अपील करेंगे कि दवाइयों की कमी न होने दें। उन्हें जो आवश्यकता हो, प्रशासन को अवगत कराएं। हम आपूर्ति करने का काम करेंगे।
 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग युद्ध स्तर पर क्लीनिंग के काम में जुटे हैं। इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट परिवहन सेवाओं को बंद किया गया है। प्रदेश की सीमा बंद कर दिया गया है। 
जो लोग बाहर से आए हैं, उनको लगातार मॉनिटर किया जा रहा। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में लैब की सुविधा उपलब्ध है। अभी आइसोलेशन के 2000 बेड मौजूद है। दो से तीन दिन में इनकी संख्या को 10 हजार तक पहुंचाएंगे। पीआरवी 112 से लोगों तक आवश्यक सेवाओं को पहुंचाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed