फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said- We will live for Swadeshi, we will die for the country

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जिएंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए

Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said- We will live for Swadeshi, we will die for the country
काकोरी में हुए कार्यक्रम में बच्चों के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत ः सूचन
लखनऊ। स्वदेशी हमारे जीवन का ध्येय बने। जीवन का मंत्र बने। हम स्वदेशी के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे। विदेशी को त्यागने की जरूरत है। राष्ट्रभक्ति की इस पराकाष्ठा के साथ जब भारत आगे बढ़ेगा तो दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर काकोरी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही यह भी बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिससे जुड़ें। सीएम ने काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने बालिकाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें उपहार में मिठाई और चॉकलेट दी। कार्यक्रम स्थल पर पीपल का पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने म्यूजियम में सेल्फी और फोटोशूट भी कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को मंच पर सम्मानित कर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए, जिसमें काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को भी पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिहाबादी आम को काकोरी ब्रांड बनाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक और कर्मवीर का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मलिहाबाद के आम को काकोरी ब्रांड बनाकर पूरी दुनिया में भेजा जाएगा, जो क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगा।


सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा
संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम काकोरी के बाजनगर में शुक्रवार सुबह दस बजे आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की ओर से नाट्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर राजकीय अभिलेखागार ने अभिलेख प्रदर्शनी भी निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री के संयोजन में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed