{"_id":"608b95a68ebc3eb92d46a9f1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-s-report-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Fri, 30 Apr 2021 11:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूँ। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में थे और संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री अपने आवास पर ही आइसोलेट रहते हुए दिनचर्या पूरी कर रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सीएम योगी टीम- 11 के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे और महामारी के नियंत्रण की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हर दो घंटे पर मुख्यमंत्री के बुखार पल्स रेट, ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन लेवल का पूरा ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। इसी के आधार पर डॉक्टर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन