{"_id":"58d2d6964f1c1ba16e1a25fc","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-s-new-twitter-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का पुराना ट्विटर हैंडल सस्पेंड, नया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का पुराना ट्विटर हैंडल सस्पेंड, नया जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का ट्विटर हैंडल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुराना ट्विटर अकाउंट बुधवार शाम ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया। इसकी जगह नया आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath बनाया गया। ट्विटर यूजर अब इसी हैंडल पर उन्हें टैग कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी का पुराना ट्विटर अकाउंट लंबे समय से योगी की सोशल मीडिया पर पहचान बना हुआ था। भाजपा के चुनाव जीतने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री से लेकर तमाम बड़े पार्टी नेताओं ने इसी अकाउंट पर उन्हें बधाइयां दी थीं।
विज्ञापन
वहीं, खुद सीएम योगी ने भी अपने भावी लक्ष्यों को यहीं सामने रखा था, लेकिन बुधवार शाम इस अकाउंट को खोलने पर ट्विटर ने संदेश दिया कि अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। साथ ही नया ट्विटर हैंडल भी सामने आया।
विज्ञापन
कई यूजर्स इस बदलाव को समझे नहीं और ट्विटर की जमकर आलोचना हुई।