फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath reviews policy related to smart city project.

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बनाएं इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 05 Jan 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath reviews policy related to smart city project.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए मल्टीप्लेक्स पार्किंग की व्यवस्था हो। सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए और वेंडर जोन बनाए जाएं। बस अड्डों को पीपीपी मोड पर विकसित करें। वहां शॉपिंग, रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जाए।

विज्ञापन


योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर सभी मंडलायुक्तों के साथ स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, बरेली तथा अलीगढ़ के मंडलायुक्तों से कहा कि वे स्मार्ट सिटी परियोजना के कामों को गति दें। परंपरागत रिक्शा के स्थान पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएं और इनके लिए रूट भी तय किए जाएं। निर्भया फंड का उपयोग सीसीटीवी कैमरे लगाने में करें। इससे अपराध को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि जिले के प्रत्येक विभाग की मासिक समीक्षा करें और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दें। सभी कार्य गुणवत्तापरक ढंग से समय पर पूरे कराए जाएं। सुनिश्चित करें कि स्मार्ट सिटी मिशन में चयनित 5 शहर देश के वित्तीय वर्ष 2019-20 में टॉप टेन स्मार्ट सिटी में स्थान बनाएं।

'मंडलायुक्त व शासन के अधिकारी आपस में बेहतर संवाद रखें'

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडलायुक्त व शासन के अधिकारी आपस में बेहतर संवाद रखें। सभी मंडलायुक्त ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संबंधित जिलों के मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी के साथ ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। लोगों को बेहतर पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम, इंटरलॉकिंग तथा पार्क की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

मंडलायुक्त अपने मंडल के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति देखकर जवाबदेही तय करें। यह भी जांच कराएं कि सभी सफाईकर्मियों द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है या नहीं। बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।

सर्दी में कोई सड़क पर न सोए
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सुनिश्चित करने को कहा कि सर्दी के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए। ऐसे लोगों के लिए रैनबसेरों में व्यवस्था की जाए। ग्राम पंचायतों की राशि का उपयोग गांवों की बेहतरी में हो। बेसिक स्कूलों में सभी बुनियादी आवश्यकताएं पूरी की जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का मैदान उपलब्ध कराया जाए।

सॉलिड वेस्ट को वेल्थ में बदलें

योगी ने कहा कि सॉलिड वेस्ट को वेल्थ में बदलना आज की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखकर नगरीय निकाय अपनी आमदनी बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने अमृत मिशन के तहत किए गए कार्यों पर संतोष जताया।

उन्होंने झांसी में पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत सिंचाई विभाग को माताटीला डैम की क्षमता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को ड्रिप इरिगेशन के लाभों की जानकारी दें। नहरों तथा तालाबों से सिल्ट हटाई जाए, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed