{"_id":"5e759b5d8ebc3e6fd73c80b7","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-press-conference-regarding-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सीएम योगी का एलान, 35 लाख मजदूरों को तुरंत एक हजार रुपये देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: सीएम योगी का एलान, 35 लाख मजदूरों को तुरंत एक हजार रुपये देगी सरकार
Sat, 21 Mar 2020 10:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:24 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम योगी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से 35 लाख मजदूरों को 1000 रुपये प्रति व्यक्ति देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक हजार रुपये (प्रत्येक व्यक्ति) 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं, उन्हें 1000 रुपये की मदद देंगे। साथ ही चिन्हित 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा वाले, खोमचे वाले, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता देंगे। सीएम योगी ने मनरेगा मजदूरी को तुरंत भुगतान देने का एलान किया है। एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अकाउंट में जाएगी।
खोमचे वालों को खाद्यान उपलब्ध कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा। बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल मुफ्त मिलेगा।

पीडीएस दुकानों के जरिए अनाज देंगे। अप्रैल मई की पेंशन अप्रैल में ही देंगे। सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सरकार के पास हर जरुरी सामान, जमाखोरी की जरुरत नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में ना जाएं। पर्याप्त मात्रा में दवाएं और खाद्यान मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल यूपी में सभी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
जनता कर्फ्यू लगाने पर कहा कि सुबह 10 बजे से 22 मार्च को ट्रेन नहीं चलेंगी। जब तक जरुरी ना हो, यात्रा ना करें। देश में कोरोना अभी दूसरी स्टेज पर है। सीएम योगी ने कहा कि अगर हम इसे यहीं रोकने में कामयाब होते हैं तो ये पूरी दुनिया के लिए एक मैसेज होगा।
इसके संक्रमण को रोकने के लिए हमारी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। सभी जिलों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं और पर्याप्त चिकित्साकर्मी तैनात किए गए हैं। 23 मरीज में से 9 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश के पेट्रोल-पंप कल बन्द रहेंगे
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में कल 22 मार्च को प्रदेश भर में सुबह 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय किया है। इस दौरान
केवल पुलिस की गाड़ियां, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को ही पेट्रोल मिलेगा।

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, लड़ने की जरूरत है, बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। सीएम योगी ने कहा कि मल्टीपलेक्स सिनेमा घर और स्कूल बंद हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरती जा रही है।
कैबिनेट मंत्रियों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश
वहीं सीएम योगी ने कोरोना से कुछ मंत्रियों के संक्रमित होने की आशंका पर निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वो जनता दरबार में ना जाएं, साथ ही खुद को आइसोलेशन में रखें।
सीएम योगी ने किया अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण
सीएम योगी ने किया अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया है। वह लखनऊ से नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सर्वेक्षण भी किया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सीएम योगी नेपाल बॉर्डर की स्थिति का जायजा लेंगे।