फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister yogi adityanath met Mohan Bhagwat

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने की मोहन भागवत से मुलाकात, दो दिवसीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 13 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi adityanath met Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। भागवत यहां संघ की दो दिन की बैठक में भाग लेने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम लगभग 6.30 बजे संघ के बैठक स्थल सरोजनीनगर स्थित आर्य कुल विद्यालय पहुंचे। माना जाता है कि दोनों लोगों के बीच समसामायिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य कुछ मंत्रियों तथा संघ के अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सरसंघचालक से मुलाकात की।

विज्ञापन


पर्यायवरण को लेकर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता: डॉ मोहन भागवत

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आने वाले समय में पर्यायवरण को लेकर समाज को जागरूक करेगा। अवध प्रान्त कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सरसंघचालक ने कोरोना काल में संघ स्वयंसेवकों के द्वारा किये गये कार्यों के जानकारी ली। सरसंघचालक ने कार्यकर्तों से कहा कि संघ के अतिरिक्त समाज में कई सामाजिक संगठन, मठ, मंदिरों, गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किये हैं एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई है संघ के कार्यकर्ताओं को ऐसी सज्जन शक्ति से संपर्क करके प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए कार्य करके उनके अंदर आत्मनिर्भरता का भाव में जाग्रत करना चाहिए। पर्यावरण को लेकर सरसंघचालक ने कहा कि पेड़ों के संरक्षण के लिये, पानी का दुरुप्रयोग रोकने के लिये और प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का कम से कम प्रयोग करने के लिए समाज जागरण की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed